फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgfd

Noida News: एयरपोर्ट के टर्मिनल में जलभराव का फर्जी वीडियो वायरल

Sun, 16 Aug 2026 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
dfsgfd
-बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के दौराना हुआ था जलभराव, अब वायरल हो रही हैं तरह-तरह की पोस्टें
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग से पार्किंग तक जाने वाले संपर्क मार्ग में बीते दिनों हुए जलभराव के बाद अब सोशल मीडिया पर एआई से तैयार किए हुए नए-नए वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में एयरपोर्ट के अंदर टर्मिनल में भी भीषण जलभराव दिखाया जा रहा है। एआई जेनरेटेड फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन तत्काल सक्रिय हुआ है और उन्होंने इसे फर्जी बताते हुए आमजनों और यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
जेवर क्षेत्र में बीते मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई थी। बारिश के बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल से पार्किंग तक जाने वाले अंडरग्राउंड संपर्क मार्ग में पानी भर गया था। एयरपोर्ट प्रबंधन ने 30 मिनट में पानी निकाल कर सब कुछ सामान्य कर दिया था। लेकिन, इस पर सियासी बवाल मच गया था। सपा और कांग्रेस ने इस पर तंज कसा था। इसका भाजपा के जेवर विधायक और गौतमबुद्धनगर के सांसद ने भी जवाब दिया था। अब सोशल मीडिया पर नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल में पानी भरने के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

केवल एयरपोर्ट और एयरलाइंस की वेबसाइट पर करें भरोसा : फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि अगर उड़ान या अन्य किसी तरह की जानकारी लेनी है तो वह सिर्फ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और संबंधित एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रबंध ने कहा है कि वह सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कुछ फर्जी वीडियो और भ्रामक सामग्री से अवगत हैं। इनमें नोएडा एयरपोर्ट के पैसेंजर टर्मिनल के अंदर जलभराव दिखाने वाला फर्जी वीडियो भी शामिल है। ये सभी दावे पूरी तरह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article