सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfdsg

Noida News: कंपनी के अधिकारी को कार से उतारकर पीटा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
dgfdsg
विज्ञापन
कंपनी के अधिकारी को कार से उतारकर पीटा
Trending Videos

नोएडा। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में एक कंपनी अधिकारी के साथ कर्मचारी और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि कार से उतारकर मारपीट की गई। इस मामले में कोतवाली फेज-2 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली निवासी राजेश कुमार झा ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सेक्टर-136 स्थित एक कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम करते हैं। 18 मार्च को रात आठ बजे वह दफ्तर से घर जाने के लिए कार से निकले थे। इसी दौरान कंपनी के पास पार्किंग एरिया में उनकी मुलाकात उसी कंपनी में काम करने वाले चंद्रमोहन सारस्वत से हुई। उसके साथ तीन अज्ञात लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने अचानक राजेश कुमार झा को उनकी गाड़ी से बाहर निकाल लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed