{"_id":"6a7dcf35969714f23508b31e","slug":"dgsdfg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9326-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रबूपुरा में मामूली बात पर चलीं गोलियां, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रबूपुरा में मामूली बात पर चलीं गोलियां, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो.....
गांव मुरादगढ़ी में देर रात जमकर हुआ उपद्रव, गोली चलने के बाद गांव में फैली दहशत, मौके पर फोर्स तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादगढ़ी में बुधवार दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर गोलियां चली और एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। वहीं गोलियां चलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी गई। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव मुरादगढ़ी निवासी विक्की भाटी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बुधवार रात लगभग 11:30 बजे बंटी उर्फ मलिंगा, बबलू, अक्षय उर्फ अक्की, कुश, दीपक, प्रिंस, राहुल, भूपेंद्र उर्फ भूपन, भजन उनके घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे। शोर शराबा सुनकर उनके पिता हीरी सिंह जब बाहर निकले और उन्हें गाली देने से रोका, तो आरोपी आक्रामक हो गए और उनके पिता के साथ हाथापाई शुरू कर दी। बीच बचाव कराने आए उनके भाई मनीष के साथ भी जमकर मारपीट की। जब परिवार के अन्य लोग भी बाहर आए तो आरोपियों ने अवैध हथियारों से गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली हीरी सिंह के पेट में और दूसरी गोली मनीष के चेहरे पर लगी है। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हीरी सिंह का नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जबकि मनीष को यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
दोनों पक्षों के बीच चल रहा था पुराना विवाद : गांव के लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। देर रात जब आरोपियों ने गाली गलौज शुरू की तो हीरी सिंह ने इसका विरोध किया। जिसके बाद मामला बढ़ गया और खूनी संघर्ष शुरू हो गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई है। लेकिन इसमें एक ही पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। शिकायत के आधार पर 9 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी अक्षय उर्फ अक्की और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है।