फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Golf Links-1 residents have called off their protest.

Noida News: गोल्फ लिंक-1 के निवासियों ने धरना किया स्थगित

Thu, 13 Aug 2026 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Golf Links-1 residents have called off their protest.
जतन सिंह
17 अगस्त को प्राधिकरण के अधिकारियों से होगी वार्ता, 20 जुलाई से समस्याओं को लेकर बैठे थे धरने पर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने 20 जुलाई से चल रहा धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। गोल्फ लिंक-1 के निवासियों ने बताया कि 17 अगस्त को निवासियों और प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वार्ता होगी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखते हुए प्राधिकरण की ओर से एक सप्ताह का समय मांगा गया था। निवासियों और आरडब्ल्यूए ने सहमति जताते हुए धरना स्थगित करने का फैसला लिया है। निवासियों का कहना है कि वार्ता में समस्याओं का ठोस समाधान नहीं निकलने पर 18 अगस्त से धरना दोबारा शुरू किया जाएगा।

गोल्फ लिंक-1 के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में पार्कों में सीवर का पानी भरने, आंतरिक सड़कों की खराब स्थिति, स्ट्रीट लाइटों की कमी और जल निकासी जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। इसके अलावा बढ़ती कॉमर्शियल गतिविधियों और अधिक लोगों के रहने से बुनियादी सुविधाओं पर बढ़ते दबाव को लेकर भी निवासियों ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने प्रदर्शन किया था। अब 17 अगस्त को होने वाली वार्ता में इन्हें उठाया जाएगा।
विज्ञापन

सोसाइटी के पार्कों में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे उठ रही तेज बदबू के कारण जीना मुश्किल हो गया है। -जतन सिंह

सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत होती है। -अमरदीप सिंह

नालियों और ड्रेन की सही निकासी नहीं होने के कारण बरसात का पानी जगह-जगह जमा हो जाता है। यह पानी घरों में घुस जाता है। -एस पी सिंह
अवैध रूप से बढ़ रही कॉमर्शियल गतिविधियों के कारण सोसाइटी की पूरी व्यवस्था खराब गई है। आवासीय भवनों में एक साथ 80 से 100 लोग रह रहे हैं। -पाल सिंह

जतन सिंह

जतन सिंह

जतन सिंह

जतन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed