फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water will no longer accumulate at the airport; measures will be put in place to prevent the ingress of soil and debris.

Noida News: अब एयरपोर्ट पर नहीं भरेगा पानी, मिट्टी और मलबे को रोकने की होगी व्यवस्था

Thu, 13 Aug 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Water will no longer accumulate at the airport; measures will be put in place to prevent the ingress of soil and debris.
एयरपोर्ट में मंगलवार को बारिश के बाद जलभराव हो गया था।
तकनीकी टीम ने किया परिसर का निरीक्षण, पाइपलाइन में मिट्टी भरने के कारण अंडरग्राउंड परिसर में भरा था पानी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर किया जाएगा, जिससे भारी बारिश के दौरान पानी तेजी से बाहर निकल जाएगा। अब तकनीकी टीम ऐसी व्यवस्था कर रही है कि बारिश के दौरान बहकर आने वाला पानी और इसके साथ आने वाली मिट्टी व मलबे को पहले ही रोक लिया जाए। ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था होने के बाद भविष्य में यह दिक्कत दोबारा नहीं आएगी। इससे परिसर के अंदर दोबारा जलभराव की समस्या नहीं आएगी। दरअसल एयरपोर्ट में पानी भरने के बाद तकनीकी टीम पूरे परिसर का निरीक्षण कर रही है और ड्रेनेज सिस्टम को तैयार किया जा रहा है।
जेवर क्षेत्र में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल और टैक्सी स्टैंड को जोड़ने वाले अंडर ग्राउंड संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया था। बारिश का पानी भरने के बाद लोगों ने इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए थे और इस पर राजनीति शुरू हो गई थी। हालांकि एयरपोर्ट कर्मचारियों ने आधे घंटे के अंदर ही स्थिति को सामान्य कर दिया था और बारिश का पानी बाहर निकाल दिया था। अब दोबारा इस तरह की समस्या एयरपोर्ट के अंदर न आए, इसके लिए प्रबंधन की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

मिट्टी बहकर आने के कारण आई थी समस्या
जलभराव के बाद एयरपोर्ट की तकनीकी टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया तो प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भारी बारिश के कारण कैंपस में काफी पानी आ गया था। पास के इलाके से बारिश का पानी अपने साथ मिट्टी बहाकर लाया, जिससे अंडरपास से पानी की निकासी में रुकावट आई। इस कारण अंडरपास में पानी भर गया था, जिससे एयरपोर्ट के लिफ्ट और ट्रैवलर भी खराब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति गरमाने के बाद मांगी गई थी रिपोर्ट
एयरपोर्ट में जलभराव के वीडियो सामने आने के बाद पूर्व सीएम ने एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए कटाक्ष किया था और कहा था कि क्या अब एयरपोर्ट में नाव चलाई जाएगी। इसके बाद जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी इस पर पलटवार किया था। वहीं मामला तूल पकड़ने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) ने यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) से जलभराव की पूरी रिपोर्ट भी मांगी थी। एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी व एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि भविष्य में दुबारा इस तरह की परेशानी न हो, इसके लिए टेक्निकल टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed