फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rudra represented UP in the state-level football championship.

Noida News: राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप में रुद्र ने किया यूपी का प्रतिनिधित्व

Thu, 13 Aug 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Rudra represented UP in the state-level football championship.
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-22 निवासी छात्र रुद्र चौहान ने जूनियर स्टेट रीजनल फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर शहर का नाम रोशन किया। मऊ में आयोजित प्रतियोगिता में रुद्र ने सहारनपुर मंडल की टीम की ओर से स्ट्राइकर की भूमिका निभाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। रुद्र नोएडा स्टेडियम में फुटबॉल का प्रशिक्षण लेते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का पहला मुकाबला आजमगढ़ से हुआ, जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मेरठ के खिलाफ टीम ने जीत दर्ज की, जिसमें रुद्र ने अहम योगदान दिया। तीसरे मुकाबले में सफाई कॉलेज के खिलाफ टीम को हार मिली, जबकि चौथे मैच में प्रयागराज के खिलाफ सहारनपुर मंडल ने जीत हासिल की। रुद्र इससे पहले दिल्ली अंडर-15 यूथ लीग में भी खेल चुके हैं। वहां उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें उत्तर प्रदेश की टीम में खेलने का अवसर मिला। कोच अनादी बरुआ ने बताया कि रुद्र अनुशासित खिलाड़ी हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन के बाद उन्होंने अभ्यास का समय बढ़ाया, जिसका लाभ उनके प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed