फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: सिगरेट की पूछताछ पड़ी भारी, कॉलेज निदेशक और स्टाफ को पीटा

Thu, 13 Aug 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
dsfg
- कॉलेज के बाहर सिगरेट पीने को लेकर हुआ विवाद, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित लॉयड लॉ कॉलेज में सिगरेट को लेकर शुरू हुआ एक मामूली सवाल-जवाब देखते ही देखते मारपीट और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया। कॉलेज के बाहर छात्रों को सिगरेट पीते देख उन्हें रोकने पहुंचे निदेशक और स्टाफ को कथित तौर पर पूर्व छात्रों ने घेर लिया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने दो पूर्व छात्रों समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
प्राथमिकी के मुताबिक घटना बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे की है। निदेशक अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कॉलेज के स्टाफ सदस्य धर्मेंद्र शर्मा के साथ कॉलेज के बाहर की ओर जा रहे थे। सड़क के दूसरी तरफ स्थित एक दुकान पर कॉलेज के कुछ बच्चों को सिगरेट पीते देखकर वह उनके पीछे गए। इसी दौरान एक महिला को बड़े पैकेट में सिगरेट और अन्य सामग्री लेकर बिल्डिंग के पास फेंकते देखा गया। महिला से पूछताछ करने पर उसने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही और अपने मालिक को बुलाने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान पूर्व छात्र प्रदीप बसोया, कुलदीप और अन्य लोग वहां पहुंच गए और निदेशक व धर्मेंद्र शर्मा के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद निदेशक ने कोतवाली पुलिस और डायल-112 नंबर पर सूचना दी। पुलिसकर्मियों के सामने भी धर्मेंद्र शर्मा के साथ मारपीट का आरोप है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed