{"_id":"6a0dca69f8e13d90e6036182","slug":"dgsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4303305-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट के अंदर मृत मिले चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट के अंदर मृत मिले चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट के अंदर मृत मिले चिकित्सक
नोएडा। सेक्टर-108 स्थित पार्क्स लॉरिएट सोसाइटी में बुधवार को एक कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक का शव फ्लैट के अंदर मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह पीआरवी को सूचना मिली थी कि सोसाइटी के टावर-एम के फ्लैट में रहने वाले डॉक्टर काफी देर से फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। उनके परिजन जम्मू से लगातार फोन कर रहे थे लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। इसके बाद सोसाइटी के गार्ड आदि ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। कमरे में वह मृत पड़े थे। मृतक की पहचान जम्मू निवासी 45 वर्षीय डॉक्टर सैयद असीम रिजवी के रूप में हुई। पुलिस की टीम उन्हें तत्काल सेक्टर-110 स्थित निजी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर थे और पहले भी उन्हें दिल का दौरा पड़ चुका था। वह शादीशुदा थे, लेकिन उनका तलाक हो चुका था और वह फ्लैट में अकेले रहते थे। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है, जो जम्मू में रहते हैं। परिजनों के आने के बाद चिकित्सक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos