सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instructions given to officials to improve cleanliness and OPD services

Noida News: साफ-सफाई, ओपीडी सेवाओं को बेहतर करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to officials to improve cleanliness and OPD services
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन नियोजन टीम ने किया निरीक्षण
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन नियोजन टीम की ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अजंता देवी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, ओपीडी सेवाएं, दवा वितरण कक्ष, प्रसूति कक्ष, टीकाकरण व्यवस्था, प्रयोगशाला सेवाएं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। हाल ही में अमर उजाला ने सीएचसी दादरी की अव्यवस्थाओं को उजागर किया था।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में भी पूछा। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं की स्थिति, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जारचा, खंडेरा, प्यावली एवं बसंतपुर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे, निरीक्षण के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, जन औषधि उपलब्धता, रोगी पंजीकरण व्यवस्था तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस मौके पर जिला मातृत्व स्वास्थ्य सलाहकार राजेंद्र प्रसाद, सीएचसी दादरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गुरूप्रीत कौर, डॉ ज्योति, डॉ चारुल, डॉ अनिल कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजय कुमार,कपिल चौधरी,विपिन कुमार,सुनील कुमार,डॉ आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed