फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Differently-abled national athlete records statement in court.

Noida News: दिव्यांग राष्ट्रीय खिलाड़ी ने अदालत में दर्ज कराए बयान

Sat, 01 Aug 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Differently-abled national athlete records statement in court.
- मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, स्कूल की सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के मोबाइल की हो रही जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की सातवीं कक्षा की दिव्यांग नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में जांच तेज हो गई है। शनिवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए। न्यायालय में छात्रा ने सांकेतिक माध्यम और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आरोपी बस चालक की हरकतों के बारे में जानकारी दी। अब पुलिस मामले से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार नॉलेज पार्क स्थित स्कूल के बस चालक पर राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी व छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर शुक्रवार को संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक इटावा निवासी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कराए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय में दर्ज बयान जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें केस डायरी में शामिल किया जाएगा। जांच के दौरान पुलिस स्कूल परिसर और बस से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से संबंधित परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। इसके अलावा आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय आरोपी की गतिविधियां क्या थीं और क्या मामले से जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट, न्यायालय में दर्ज बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मानसिक रूप से परेशान होने पर अस्पताल में हुई थी भर्ती
पुलिस जांच में पता चला है कि मेरठ से लौटने के बाद नाबालिग की मानसिक हालत खराब हो गई थी। करीब 10 दिन पहले परिजन ने अस्पताल में भर्ती करा इलाज कराया था। स्कूल पहुंची छात्रा से 26 जुलाई को आरोपी ने फिर छेड़छाड़ की कोशिश की। सहेली के देखे जाने पर बात प्रिंसिपल और परिजन तक पहुंची तब छात्रा ने चार माह से चालक की हरकत की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed