राहत के साथ आफत लाई बारिश: नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास डिवाइडर भरभराकर ढहा, एक शख्स हुआ घायल
मंगलवार दोपहर हुई जोरदार बारिश से नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के नीचे हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई जोरदार बारिश लोगों के लिए राहत के साथ-साथ आफत भी बन गई। नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन पर के पिलर के नीचे बना डिवाइडर अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली में सदर बाजार समेत कई इलाकों में जलभराव
मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की बूंदों ने दस्तक दी। इससे पहले, सोमवार दोपहर में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई थी और रात के समय भी बूंदाबांदी देखी गई थी। इन बारिशों के कारण हवा में नमी बढ़ी और तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली। दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम में बारिश हो रही है। दिल्ली के सदर बाजार समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया।
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली के जनपथ रोड़, शंकर विहार क्षेत्र सहित कई निचले इलाके जलमग्न हो गए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-8 (एनएच 8) पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया।
करोड़ खर्च पर फिर पानी में डूबा ग्रेटर नोएडा का औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन
तेज बारिश ने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दावों की पोल खोल दी है। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन मंगलवार की बारिश में फिर डूब गया है। सड़कों पर दो से तीन फीट पानी भर गया है। कई जगह उद्योगों में भी पानी भर गया। जबकि यातायात भी प्रभावित है। वाहन वैकल्पिक रास्ते खोजते नजर आए। कुछ ने पानी से निकलने की कोशिश की तो वाहन खराब हो गए।
उद्यमियों का कहना है कि प्राधिकरण ने करोड़ खर्च कर पानी निकासी के लिए नाला बनाया। 9 जुलाई की बारिश के बाद कई दिन तक नालियों को साफ किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। पानी भरने से उद्यमी व कर्मचारी उद्योगों से बाहर नहीं निकल पाए। वहीं ग्रेनो में अन्य जगह भी जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।