{"_id":"6a684cf33000c67b470feea4","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-vehicles-in-the-basement-of-a-society-in-noida-sector-46-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Fire: गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी के बेसमेंट में गाड़ियों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकलकर्मी मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Fire: गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी के बेसमेंट में गाड़ियों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकलकर्मी मौके पर
Tue, 28 Jul 2026 12:02 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:02 PM IST
सार
नोएडा के सेक्टर 46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी के बेसमेंट में खड़ी तीन गाड़ियों में आग लग गई। घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया
विज्ञापन
बेसमेंट में गाड़ियों में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर 46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब सोसायटी के बेसमेंट में खड़ी तीन गाड़ियां एक साथ भीषण आग की चपेट में आ गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में किसी शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कहा जा रहा है कि सोसायटी के फायर सेफ्टी उपकरण काम नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने में देरी हुई। इस बीच, सोसायटी के फायर सेफ्टी उपकरण भी काम नहीं कर रहे थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन