फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bal Bharati Dominates CBSE Cluster Badminton; Wins Gold in Under-14 and Under-17 Categories

Noida News: सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन में बाल भारती का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 में जीता स्वर्ण

Tue, 28 Jul 2026 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bal Bharati Dominates CBSE Cluster Badminton; Wins Gold in Under-14 and Under-17 Categories
- नोएडा के खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल, अंडर-19 में भी कांस्य पदक पर कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया। मेरठ के राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में आयोजित छह दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 292 स्कूलों के 1377 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अंडर-14 वर्ग में बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में भी बाल भारती के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि गौर इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। अंडर-19 वर्ग में द मंथन स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने रजत पदक जीता, जबकि बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा की टीम कांस्य पदक विजेता रही। बाल भारती की टीम ने अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में चैंपियन बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया। समापन समारोह में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेश चौधरी, स्कूल प्रबंधन के सदस्य और प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान सीबीएसई का ध्वज सीबीएसई ऑब्जर्वर दिनेश बिष्ट को सौंपा गया।
विज्ञापन

कोट-
मेरी टीम ने प्रतियोगिता में आठ राउंड खेले। शानदार प्रदर्शन के बाद मेरा चयन सीबीएसई नेशनल के लिए हुआ है। -विवान बिष्ट, बैडमिंटन खिलाड़ी
मैं सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप के लिए लगातार मेहनत कर रहा हूं। लक्ष्य है कि जीत हासिल कर स्कूल का नाम रोशन करूं। -आर्यन भट्ट, बैडमिंटन खिलाड़ी
प्रतिदिन अभ्यास और मेहनत के दम पर हमने जोनल चैंपियनशिप में सफलता हासिल की। अब नेशनल के लिए तैयारी जारी है। -शौर्य सिंह राना, बैडमिंटन खिलाड़ी
पढ़ाई के साथ खेल में भी मेहनत कर रहा हूं। मेरा सपना है कि आगे चलकर देश के लिए पदक जीतूं। -वेदांत पहवा, बैडमिंटन खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed