फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Junior players shine in the Indian Table Tennis League

Noida News: इंडियन टेबल टेनिस लीग में जूनियर खिलाड़ियों का जलवा

Tue, 28 Jul 2026 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Junior players shine in the Indian Table Tennis League
इंडियन टेबल टेनिस लीग
- कई राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अंडर-9 से अंडर-17 वर्ग तक रोमांचक मुकाबले, विजेताओं ने जीते खिताब
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय इंडियन टेबल टेनिस लीग-2026 का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-9 से अंडर-17 आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने खिताब के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा की।

अंडर-9 मिश्रित वर्ग में आर्यन शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। तक्ष सोमानी उपविजेता रहे, जबकि तनिष सोमानी और युवान चौहान संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-11 बालिका वर्ग में आईटीटीए की इकारा श्रीराम ने आराध्या कश्यप को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-11 बालक वर्ग में हरसहज सिंह मोहल विजेता बने। अंडर-13 बालक वर्ग में आईटीटीए के अरुणिम अग्रवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए पीएसपीबी के रायान बोरठाकुर को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-13 बालिका वर्ग में ख्याति पांडे विजेता रहीं, जबकि अनन्या सिंह उपविजेता बनीं। अंडर-15 बालक वर्ग में अर्नव सिंह मेघरन ने पहला स्थान हासिल किया। मोहक मिश्रा उपविजेता रहे। वहीं अंडर-15 बालिका वर्ग में पीएसपीबी की आर्या रेडकर ने खिताब जीता। आर्या ने अंडर-17 बालिका वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही अंडर-17 बालक वर्ग में पीएसपीबी के जयनाथ आरएस विजेता बने। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर तकनीक, खेल कौशल और प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से जूनियर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए बेहतर मंच मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed