फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For the attention of Ghaziabad and Hapur: Pledge to make the division number one in the state during the 'Nipun Sankalp' workshop.

गजियाबाद व हापुड़ के ध्यानार्थ : निपुण संकल्प कार्यशाला में मंडल को प्रदेश में नंबर वन बनाने का संकल्प

Tue, 28 Jul 2026 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
For the attention of Ghaziabad and Hapur: Pledge to make the division number one in the state during the 'Nipun Sankalp' workshop.
- गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ के अधिकारियों ने लिया प्रण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित विद्यालय पर दिया जोर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राम यूनिवर्सल स्कूल में सोमवार को आयोजित मंडलीय निपुण संकल्प कार्यशाला में मेरठ मंडल को निपुण अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता एडी बेसिक मेरठ मंडल ऐश्वर्या लक्ष्मी ने की। इसमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ के बीईओ, डायट मेंटर, एसआरजी और एआरपी शामिल हुए।
एडी बेसिक ऐश्वर्या लक्ष्मी ने सभी अधिकारियों और शिक्षकों को निपुण लक्ष्य प्राप्त करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि निपुण संकल्प कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों और अधिकारियों को नई शिक्षण रणनीतियों से जोड़ना है, जिससे कक्षा शिक्षण को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित विद्यालय और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निपुण विद्यालय आकलन, परख के आधार पर दक्षताओं का विकास, हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड, आईसीटी संसाधनों का उपयोग, बैगलैस डे और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग जैसी गतिविधियों को प्रभावी तरीके से लागू करना होगा।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने नई शिक्षण तकनीकों को समझा-
डायट हापुड़ की प्राचार्य ज्योति दीक्षित ने कहा कि मेंटरिंग कैडर को अपने क्षेत्र की समस्याओं को पहचानकर उनका समाधान करना चाहिए। बीएसए गाजियाबाद ओपी यादव ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में सभी की भूमिका अहम है। वहीं बीएसए गौतमबुद्ध नगर राहुल पंवार ने कहा कि शिक्षकों के साथ अधिकारियों को भी पूरी मेहनत से जुटना होगा, तभी निपुण लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। बीएसए हापुड़ दीपा भाटी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। राज्य परियोजना कार्यालय की निपुण सेल से आए शुभम, अंकित और अक्षय ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। इस दौरान एनबीएमसी पोर्टल, शिक्षक संकुल बैठकों, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण और मेंटरिंग पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने हैंड्स ऑन गतिविधियों के माध्यम से नई शिक्षण तकनीकों को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-
एडी बेसिक ने कहा कि मंडल के सभी विद्यालयों का निरीक्षण कराया जाएगा। जिन स्कूलों में मरम्मत या निर्माण की जरूरत होगी, उन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के विकास और कायाकल्प पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कैच अप कार्यक्रम के माध्यम से पढ़ाई में पीछे रह गए बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed