{"_id":"6a6874ae3e489397e403ad69","slug":"married-woman-commits-suicide-in-ghanghola-village-under-the-kasna-police-station-area-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज, दो बच्चों की मां थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज, दो बच्चों की मां थी महिला
Tue, 28 Jul 2026 02:51 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:51 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान तनु पत्नी अमित भाटी निवासी गांव घंघोला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासना कोतवाली क्षेत्र के घंघोला गांव में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना कासना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान तनु पत्नी अमित भाटी निवासी गांव घंघोला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया। महिला तनु की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मौके से मिले तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी की भूमिका या प्रताड़ना के तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य बिंदुओं का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।