{"_id":"6a6877500d2a78231e0df8ff","slug":"4-feared-to-have-drowned-in-yamuna-2-bodies-recovered-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: यमुना में चार लोगों के डूबने की घटना, दो शव बरामद, अभी नहीं हुई किसी की भी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: यमुना में चार लोगों के डूबने की घटना, दो शव बरामद, अभी नहीं हुई किसी की भी पहचान
Tue, 28 Jul 2026 03:03 PM IST
Vijay Singh Pundir
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में यमुना नदी से दो शव बरामद किए गए हैं। यहां सोमवार शाम चार लोगों को डूबने की बात सामने आई थी। एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से तलाशी अभियान रोक दिया गया है। यह घटना सोमवार शाम जीरो पुस्ता रोड पर मदीना मस्जिद के पास हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम 7:20 बजे घटना की सूचना मिली और उन्होंने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा। फायर विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई और बचाव कार्य के लिए दो टीमें मौके पर भेजी गईं। टीमों के पहुंचते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
फायर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक दो शव निकाले जा चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम के कारण बचाव अभियान रोकना पड़ा और मौसम ठीक होने पर इसे फिर से शुरू किया जाएगा। मृतकों और लापता लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना के सही कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन