{"_id":"69a4837bc3248df49f0bf1da","slug":"dsfg-grnoida-news-c-1-1-noi1082-4008477-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, चालक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, चालक को बचाया
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गैलेक्सी गोल चक्कर से हनुमान मंदिर की ओर आने वाली सड़क पर रविवार देर रात करीब नौ बजे एक बड़ा हादसा टल गया। जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से सटे खुले नाले में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से कार चालक को आधे घंटे में बाहर निकाल लिया। वहीं कार को भी क्रेन की मदद से निकाला गया है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार चालक सुशील त्यागी रविवार देर रात अपने कार से गैलेक्सी गोल चक्कर से हनुमान मंदिर की ओर जा रहे थे। सर्वोत्तम स्कूल के पास पहुंचते ही चालक गाड़ी की स्पीड को नियंत्रित नहीं कर सके। मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने नाले में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही फायर सर्विस की टीम को भी बुलाया गया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस का आरोप है कि कार चालक नशे में था। यहां नाले के पहले बैरिकेड भी नहीं था। हालांकि चालक गूगल मैप लगाकर जा रहा था या रास्ता भटक गया था। इसकी जांच की जा रही है।
Trending Videos