सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
dsfg
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नूंह। जिले के नल्हड़ चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चलाने का मामला सामने आया है। गांव मरोड़ा निवासी सद्दीक पुत्र सत्तार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अप्रैल को दोपहर वह अपनी मोटरसाइकिल से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से नूंह की ओर जा रहा था। उसके पीछे उसका भतीजा वकील अहमद बैठा हुआ था। जब वे नल्हड़ रोड स्थित मोहन डेयरी के पास पहुंचे तो दूसरी बाइक चालक ने तेज गति व लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे वकील अहमद का बायां हाथ टूट गया, जबकि सद्दीक को हल्की चोटें आईं। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी बाबू राम का कहना है कि पुलिस ने शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed