{"_id":"6a7c88d7ed816434c70dc4cc","slug":"dsfgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4604640-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पड़ोसियों की करतूत से सहमीं दो बहनें, अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पड़ोसियों की करतूत से सहमीं दो बहनें, अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बदनाम करने की धमकी से सहमीं नाबालिग बहनें, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई शिकायत
नोएडा। सेक्टर-49 इलाके में रहने वाली दो नाबालिग बहनों के लिए पड़ोसियों की कथित हरकतें डर और तनाव की वजह बन गईं। आरोप है कि दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरियों को परेशान किया और उनकी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। जब मामला पुलिस से होते हुए अदालत की चौखट तक पहुंचा, तो कोर्ट के आदेश पर अब सेक्टर-49 पुलिस ने दो नामजद आरोपियों और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटियों की उम्र करीब 17 और 15 वर्ष है। परिवार वर्ष 2023 में मैंगलोर में रहता था। आरोप है कि वहां राजन और प्रिंस उर्फ मनोज ने उनकी बेटियों को बहलाने-फुसलाने का प्रयास किया और उनके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। इस संबंध में 14 जून 2024 को मैंगलोर के पनमबूर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
परिवार अगस्त 2025 में नोएडा आकर रहने लगा। आरोप है कि इसके बाद भी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर बेटियों को धमकाया गया। एक बेटी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी अपलोड किए गए। इससे दोनों किशोरियां और उनका परिवार परेशान हो गया। पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने अदालत का रुख किया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।