{"_id":"6a7c8c565f844c3fb40ae41b","slug":"sp-writes-to-cm-against-illegal-unipoles-grnoida-news-c-1-noi1095-4604734-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध यूनिपोल के खिलाफ सपा ने सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध यूनिपोल के खिलाफ सपा ने सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध यूनिपोल के खिलाफ सपा ने सीएम को लिखा पत्र
नोएडा (संवाद)। सपा नोएडा ने शहर में नियमों के विरुद्ध लगाए जा रहे कथित अवैध यूनिपोल के मामले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण से शिकायत के बावजूद अवैध यूनिपोल पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यूनिपोल लगाने की अनुमति देने वाले संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों की भूमिका की जांच और नियम विरुद्ध लगे यूनिपोल हटाने की मांग की है। डॉ. गुप्ता ने मामला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के संज्ञान में लाया, जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। सपा ने कहा कि यूनिपोल से जुड़ी घटनाओं और दुर्घटनाओं को देखते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।