फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgfdsg

Noida News: 8.38 लाख रुपये लेकर जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप

Tue, 11 Aug 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
dsgfdsg
-कोर्ट के आदेश पर कासना पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने जमीन के सौदे में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और साजिश रचकर रकम हड़पने के आरोप में रविवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फरीदाबाद हरियाणा निवासी तेजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र के गांव अट्टा गुजरान निवासी छोटे की गांव गुनपुरा में जमीन थी। इस जमीन को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अधिग्रहित किया था। अधिग्रहित भूमि के बदले किसान को सात प्रतिशत आवासीय भूखंड दिया जाना था। छोटे को इसी योजना के तहत 120 वर्ग मीटर का आवासीय भूखंड मिलना था। इस भूखंड को देने का इकरारनामा 20 मई 2015 को शिकायतकर्ता के पक्ष में कराया था। इसके एवज में 8.40 लाख रुपये तय हुए थे और शिकायतकर्ता ने 8.38 लाख रुपये बतौर अग्रिम दे दिए थे।
विज्ञापन

छोटे ने 20 मई 2018 को उसके पक्ष में वसीयत भी पंजीकृत कराई थी। इसके अलावा अपने बेटे रणवीर के पक्ष में भी संबंधित दस्तावेज तैयार कराये थे। इन दस्तावेजों के बावजूद छोटे ने संबंधित भूखंड का इकरारनामा इंद्रेश पत्नी फूल सिंह के पक्ष में 3 अप्रैल 2023 को करा दिया। इसमें सचिन नागर और फूल सिंह को गवाह बनाया गया। इंद्रेश, सचिन और फूल सिंह को पहले से जानकारी थी कि भूखंड से संबंधित दस्तावेज उसके पक्ष में हैं। बावजूद साजिश के तहत रकम हड़पने और उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाने की नीयत से दस्तावेज तैयार कराए गए। आरोपी फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed