फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Due to the association's negligence, many players will be unable to play at the state level.

Noida News: एसोसिएशन की लापरवाही से प्रदेश स्तर पर नहीं खेल पाएंगे कई खिलाड़ी

Wed, 05 Aug 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Due to the association's negligence, many players will be unable to play at the state level.
तनिश, एथलीट। स्रोत कोच
फोटो --
विज्ञापन

- एसोसिएशन ने नहीं दी प्रतियोगिता की सूचना, लापरवाही के आरोप

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिले के कई खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन पर प्रतियोगिता की सूचना समय पर सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एसोसिएशन अधिकतर कोचों और खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता की सूचना से अवगत ही नहीं कराया। इसके चलते कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से वंचित रह गए।

प्रशिक्षक व खिलाड़ियों के अनुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इसी के आधार पर खिलाड़ियों का चयन मंडल और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाता है। ऐसे में समय पर सूचना नहीं मिलने से कई खिलाड़ियों का पूरा खेल सत्र प्रभावित हो गया। खिलाड़ियों ने पूरे वर्ष प्रतियोगिता की तैयारी की थी, लेकिन सूचना के अभाव में उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। उनके अनुसार यदि प्रतियोगिता की तिथि और पंजीकरण संबंधी जानकारी पहले साझा की जाती तो जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और खेल अकादमियों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेते। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने शासन, जिला प्रशासन तथा खेल विभाग से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-----------
मैं काफी समय से एथलीट बनने के लिए तैयारी कर रहा हूं। बिना किसी सूचना के जिला स्तरीय प्रतियोगिता के हो जाने से हमारा आगे खेलने का मौका छिन गया। - तनिश, एथलीट
विज्ञापन
विज्ञापन

------

जिला स्तर की प्रतियोगिता हर खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण होती है। समय पर सूचना मिलती तो हम भी हिस्सा लेते। सूचना न मिलने से काफी निराशा हुई है। - प्रिंस, एथलीट
------

प्रतियोगिता की जानकारी की सूचना केवल कुछ लोगों तक सीमित रहने से हम जैसे बाकी खिलाड़ियों के साथ अन्याय होता है। इसकी जांच होनी चाहिए। - सवाज, एथलीट

------

हम पूरे साल मेहनत करके भी जिला प्रतियोगिता में सूचना के अभाव के कारण प्रतिभाग नहीं कर सके। एसोसिएशन अपने पसंदीदा एथलीटों को ही प्रोत्साहित कर रहा है। - मन्नू, एथलीट।
------

एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा अपनी निजी अकादमी में तैयार एथलीटों को प्रोत्साहित किया जाता हैं। सूचना के अभाव में जिले के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिला और प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे।


-- अमित भाटी, फिजिकल अध्यापक।

---------
एसोसिएशन की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर के सभी संबंधित कोच व खिलाड़ियों को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में अवगत कराया गया था। इस प्रतियोगिता में नोएडा, ग्रेटर नोएडा से लेकर जेवर तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया है और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कराया है। -- अशोक सैनी, सह-सचिव, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन

तनिश, एथलीट। स्रोत कोच

तनिश, एथलीट। स्रोत कोच

तनिश, एथलीट। स्रोत कोच

तनिश, एथलीट। स्रोत कोच

तनिश, एथलीट। स्रोत कोच

तनिश, एथलीट। स्रोत कोच

तनिश, एथलीट। स्रोत कोच

तनिश, एथलीट। स्रोत कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed