प्रदर्शनकारियों की चेतावनी: नोएडा में तीसरे दिन भी वेतन वृद्धि को लेकर सड़क पर कर्मचारी, पुलिस अलर्ट
Noida Protest: नोएडा में सैकड़ों कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी प्रदर्शन पर डटे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विस्तार
शहर के फेस-दो औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों का हंगामा लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी अपने रुख पर अड़े हुए हैं और प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आई है।
शनिवार को भी बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र होकर नारेबाजी करते रहे और प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं, संबंधित कंपनियों के प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। हालांकि, अभी बातचीत की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। लगातार तीसरे दिन जारी इस प्रदर्शन के कारण आसपास के औद्योगिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।