सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Expressions 26 A platform for students' creativity and skills

Noida News: एक्सप्रेशन्स 26 छात्रों की क्रिएटिविटी और स्किल्स का मंच

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Expressions 26 A platform for students' creativity and skills
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डिजाइन की ओर से एक्सप्रेशन्स 26 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां छात्रों ने अंतिम प्रोजेक्ट, कलेक्शन और नए डिजाइन आइडियाज़ को पेश किया है। प्रदर्शनी में अलग-अलग डिजाइन फील्ड्स के काम देखने को मिलते हैं, जो छात्रों की क्रिएटिविटी और स्किल्स को दिखाते हैं। फैशन शो उन्हें प्रोफेशनल मंच देता है, जहां वे डिजाइन किए हुए कपड़ों को रनवे पर प्रस्तुत करते हैं।
Trending Videos


प्रो-चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि एक्सप्रेशन्स 26 छात्रों की मेहनत और क्रिएटिविटी का एक बेहतरीन उदाहरण है। छात्र सिर्फ पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार हों। डीन प्रो. दीप्ति पराशर ने कहा कि मंच छात्रों के आइडियाज को अच्छे तरीके से पेश करने का मौका देता है। इस मौके पर डॉ. पूनम, डॉ. अभय, डॉ. सतविंदर सिंह वालिया, डॉ. मनीष, डॉ. कंचन, डॉ. नीलम, डॉ. संदीप, डॉ. बलप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed