फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   False ceiling collapses at district hospital; patients have a narrow escape.

Noida News: जिला अस्पताल में गिरी फॉल्स सीलिंग, बाल-बाल बचे मरीज

Sat, 08 Aug 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
False ceiling collapses at district hospital; patients have a narrow escape.
जिला अस्पताल में गिरी फाल्स सीलिंग ।
फोटो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में शनिवार को तीसरे तल पर अचानक फॉल्स सीलिंग भरभराकर गिरने लगी। गनीमत रही कि हादसे के समय सीलिंग के नीचे कोई मौजूद नहीं था। आसपास मौजूद मरीज और तीमारदारों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

दोपहर के समय तीसरे तल पर मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही बनी हुई थी। प्रसव से पहले गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह पर परिसर में टहल रही थीं। इसी दौरान अचानक फॉल्स सीलिंग का हिस्सा गिरने लगा। सीलिंग गिरने से अस्पताल की एसी व्यवस्था भी प्रभावित हो गई और परिसर में गर्मी बढ़ गई। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर गिर रही सीलिंग को संभाला। कुछ देर तक कर्मचारी हाथों से सीलिंग को जमीन पर गिरने से रोकते नजर आए। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि यदि घटना के समय कोई सीलिंग के नीचे होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। जिला अस्पताल की इमारत के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद कुछ ही वर्षों में भवन की हालत खराब होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चाइल्ड पीजीआई में भी भवन की स्थिति को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रशासन से भवन की जांच और जरूरी मरम्मत कराने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed