{"_id":"69e2054d8fa5dcaf430d2303","slug":"father-son-injured-old-feud-erupts-at-engagement-ceremony-in-rabupura-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: पुरानी रंजिश में फायरिंग, दो पक्षों में पहले कहासुनी फिर लाठी डंडे चले; हमले में बाप-बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: पुरानी रंजिश में फायरिंग, दो पक्षों में पहले कहासुनी फिर लाठी डंडे चले; हमले में बाप-बेटे घायल
माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी/रबूपुरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार
सगाई समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जोरदार मारपीट और फायरिंग हो गई। हमले में अलीगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल ब्रह्मजीत सिंह गंभीर घायल हो गए, जबकि उनका बेटा यश प्रताप भी मामूली रूप से जख्मी हुआ। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घायल हेड कांस्टेबल ब्रह्मजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गांव आछेपुर निवासी हरिवंश पुत्र मुकुट सिंह की रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। हरिवंश उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर अलीगढ़ जिले में ड्यूटी कर रहे ब्रह्मजीत सिंह का भाई था। ब्रह्मजीत ने इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसमे गांव निवासी सत्यपाल सिंह अन्य साथियों के साथ जेल गया था।
Trending Videos
दोनों पक्षों की ओर से तभी से रंजिश चली जा रही है। बृहस्पतिवार को गांव आछेपुर में धर्म सिंह के बेटे का सगाई समारोह का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्रह्मजीत भी अपने बेटे यश प्रताप के साथ गांव पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जाता है कि इसी बीच ब्रह्मजीत सिंह और सतपाल सिंह के बीच पहले मामूली कहासुनी हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चले। आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग भी की गई।
फायरिंग में किसी के भी गोली लगने की सूचना नहीं है, परंतु लाठी डंडों से हमले किए गए हमले में ब्रह्मजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उनका बेटा भी मामूली रूप से घायल हो गया। जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
