{"_id":"69e2131884d618700508efba","slug":"video-congress-state-president-ajay-rai-reached-noida-statement-on-keshav-prasad-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले– हमने सच दिखाया, सरकार हुई फेल; इस्तीफा दें केशव प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले– हमने सच दिखाया, सरकार हुई फेल; इस्तीफा दें केशव प्रसाद
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:31 PM IST
Link Copied
नोएडा। शहर में श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद नोएडा आ रहे पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर हमलावर है। हाल ही में ईरान संकट के बाद पैदा हुए गैस संकट पर जहां भी बृहस्पतिवार को नोएडा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को गैस किल्लत की अफवाह फैलाने का जिम्मेदार ठहराया। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को नोएडा आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आम जनता की बात रखी, जिससे सरकार की नाकामी सामने आए, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दर्जनों लोग बेघर हो गए, जब आग लगी तो उसे घंटों बाद अग्निशमन की गाड़ियां पहुंची, तब तक कई घरों में आग फैल चुकी थी। नोएडा में श्रमिकों को उनका हक देने और स्थिति संभालने से लेकर लखनऊ में आग बुझाने में भी देरी हुई, जो कि सरकारी की नाकामी है। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया और उनके परिवार से मुलाकात की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।