सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgfd

Noida News: एनपीसीएल के खिलाफ ग्रामीणों का बढ़ता आक्रोश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
fdgfd
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


ग्रेटर नोएडा । गांव खेड़ी भनोटा समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली कंपनी एनपीसीएल के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने कंपनी पर मनमाने बिजली बिल भेजने, झूठे बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज करने और कर्मचारियों के जरिए गांवों में दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीण भूपेंद्र ने बताया कि एनपीसीएल द्वारा लंबे समय से उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना जांच के उन पर बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं। जब गांव के लोग अपने काम से बाहर जाते हैं तो कंपनी द्वारा हायर किए गए कुछ लोग बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर गांवों में जाकर अभद्र व्यवहार और गुंडागर्दी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश स्वामी और जवाहरलाल ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी कई बार एनपीसीएल कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि जब तक गलत बिजली बिलों का सही निपटारा नहीं किया जाता और झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए जाते, तब तक गांव में एनपीसीएल का कोई भी काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed