{"_id":"6a53b54de67596dadc0708c5","slug":"fdgsfd-grnoida-news-c-1-1-noi1082-4494185-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 22डी सोसाइटी में बिजली कटौती के बीच दो लोग लिफ्ट में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 22डी सोसाइटी में बिजली कटौती के बीच दो लोग लिफ्ट में फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। शहर के 22डी सोसाइटी में रविवार को मूलभूत सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक के दौरान बिजली कटने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक पुरुष और एक महिला लिफ्ट में फंस गए। घटना के बाद सोसाइटी निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था और बिजली आपूर्ति पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल समाधान की मांग की।
रविवार को 22डी सोसाइटी के निवासी सोसाइटी में समस्याओं, सुविधाओं की कमी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए थे। बैठक के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके चलते सोसाइटी के पी टावर की लिफ्ट बीच में ही रुक गई और उसमें एक व्यक्ति फंस गया। सेक्टर 22डी वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि व्यक्ति करीब 30 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसा रहा। राकेश त्रिपाठी ने बताया कि सोसाइटी में नेटवर्क समस्या के कारण लिफ्ट में फंसा व्यक्ति किसी को फोन कर मदद भी नहीं मांग सका। यदि स्थिति और गंभीर हो जाती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। पहली घटना के करीब 30 से 45 मिनट बाद एक और घटना सामने आई। इस बार एम टावर की लिफ्ट में एक महिला फंस गई। महिला कुछ समय तक लिफ्ट के अंदर बंद रही, जिससे वह काफी घबरा गई। एक ही दिन में लिफ्ट में लोगों के फंसने की दो घटनाओं के बाद सोसाइटी निवासियों में नाराजगी बढ़ गई।
घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों ने संबंधित अधिकारियों और प्रबंधन को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में हादसा हो सकता है।