सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsfdg

Noida News: पुलिस ने यू ट्यूबर को लिया हिरासत में

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
fdgsfdg
विज्ञापन
नोएडा। सड़क पर वीडियो बनाते वक्त जाम लगने व पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने के आरोप में यूट्यूूबर श्याम मीरा सिंह और उनके साथी को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों से सेक्टर-6 स्थित डीसीपी ऑफिस में पूछताछ की गई। बुधवार दोपहर यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह अपनी टीम के साथ आईएनरजाइइजर बिल्डिंग के पास आम लोगों से बातचीत की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी और सेक्टर-60 के आसपास जाम लगने लगा। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियोंं के साथ यू ट्यूबर व उनकी टीम ने अभद्रता कर दी। इसके बाद पुलिस ने यूट्यूबर व उनके साथी को हिरासत में लिया और थाने लेकर आ गए। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed