सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   large section of plaster fell from upper floor inresidential society in Greater Noida West

आफत बनी आंधी-बारिश: ग्रेनो वेस्ट की एक सोसायटी में ऊपरी मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा, लोग नाराज

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Mar 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में बीती रात तेज आंधी और रिमझिम बारिश के दौरान ऊपरी मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। ओपन एरिया में खड़ी एक कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

large section of plaster fell from upper floor inresidential society in Greater Noida West
प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में आंधी और बारिश के कारण एक गाड़ी पर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। ओपन एरिया में खड़ी यह गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। निवासियों ने आरोप लगाया है कि मेंटेनेंस शुल्क देने के बावजूद सोसायटी में कोई काम नहीं हो रहा है।

Trending Videos


यमुना सिटी में बुधवार रात को मौसम अचानक बदल गया। बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ देर शाम तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और रिमझिम बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने दिन भर की गर्मी से राहत महसूस की। यह बदलाव कई इलाकों में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रबूपूरा, दनकौर, बिलासपुर और जेवर में बुधवार सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। हालांकि, दोपहर में फिर तेज धूप हो गई थी, जिससे लोग गर्मी से परेशान थे। दिन भर की गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों ने काफी राहत महसूस की।

किसानों ने भी बारिश होने से राहत महसूस की। यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन ओले की आशंका को देखते हुए उनकी चिंताएं बढ़ गईं। खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह से पककर तैयार है। ओले गिरने से फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

अजनारा होम्स सोसायटी के निवासियों का कहना है कि वे नियमित रूप से मेंटेनेंस शुल्क देते हैं। इसके बावजूद सोसायटी में रखरखाव का कोई काम नहीं हो रहा है। प्लास्टर गिरने की घटना ने उनकी चिंताओं को बढ़ा दिया है। यह घटना सोसायटी के रखरखाव की कमी को उजागर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed