सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Start with real work, not cosmetics: YEIDA unhappy with Film City development

Noida News: कॉस्मेटिक नहीं, असली काम शुरू करिए, फिल्म सिटी के विकास को लेकर यीडा नाखुश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Start with real work, not cosmetics: YEIDA unhappy with Film City development
विज्ञापन
- मॉम-2 की शूटिंग के बहाने बनाए गए अस्थायी सेट को लेकर सीईओ ने जताई नाराजगी
Trending Videos

- कंपनी के प्रतिनिधियों को कहा गया, मौके पर निर्माण अब शुरू कराएं

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। फिल्म सिटी के निर्माण में देरी पर यमुना प्राधिकरण ने कार्यदायी कंपनी से नाखुशी जताई है। प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि फिल्म शूट करने के नाम पर कॉस्मेटिक काम नहीं करें। इसकी जगह फिल्म सिटी के विकास के लिए निर्माण पर काम शुरू कराएं। पिछले दिनों मॉम-2 की शूट के लिए केक सेरेमनी और एक सीन के शूट के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सीईओ ने यह निर्देश दिया है।
सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि 230 एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। अब केवल यहां कंपनी को विकास कार्य शुरू कराने हैं। यह काम बेब्यू प्रोजेक्ट्स को करना है। पिछले दिनों एक बैठक भी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ की गई थी। इसके बाद उनसे फिल्म सिटी के विकास पर उनकी योजना की जानकारी लेते हुए निर्माण के काम शुरू कराने के लिए कहा गया है। अस्थाई सेट बनाकर फिल्म शूट जैसे कामों से फिल्म सिटी के विकास का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। फिल्म सिटी के लिए स्थायी सेट और दूसरे विकास कराए जाने से ही यहां फिल्म शूट और दूसरे वीडियो प्रोडक्शन आदि यहां शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से निर्माण पर निवेश की निगरानी के लिए थर्ड पार्टी व्यवस्था भी यमुना प्राधिकरण कर रहा है। अगले महीने तक इसके लिए तकनीकी और वित्तीय विशेषज्ञ नियुक्त हो जाएंगे। एक इंजीनियर और वित्तीय सेवाओं से जुड़ी एजेंसी को स्वतंत्र रूप से काम करने के लिए यीडा काम सौंपेगा। इनका काम फिल्म सिटी में हुए विकास और निवेश की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट नियमित रूप से यीडा को देनी होगी। इससे तय समय पर फिल्म सिटी का विकास पूरा हो सकेगा।




1510 करोड़ रुपये विकास पर होने खर्च
यमुना सिटी के सेक्टर-21 में प्रस्तावित पहले चरण में 230 एकड़ में फिल्म सिटी का विकास होना है। इस पर करीब 1510 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। कंपनी का दावा है कि 2026 के अंत तक पहला स्टूडियो यहां बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां बॉलीवुड व क्षेत्रीय फिल्मों की शूट शुरू हो जाएगी। हाॅलीवुड की फिल्में भी यहां शूट हों। इसके लिए भी विकासकर्ता कंपनी और फिल्म सिटी के प्रोजेक्ट की अगुआई कर रहे फिल्म निर्माता बोनी कपूर खुद प्रयास में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed