सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Black Marketing of Domestic Gas in Noida and Cylinders Selling for Up to 5000

रसोई गैस का हाल: ब्लैक में 5000 का मिल रहा घरेलू LPG सिलिंडर, डिलीवरी से पहले आ गया मैसेज! पड़ताल में खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Mar 2026 09:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Noida LPG Crisis: नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की भारी किल्लत और कालाबाजारी के कारण लोग अतिरिक्त दाम देकर सिलिंडर खरीदने को मजबूर हैं। अमर उजाला की पड़ताल में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, हंगामा, फर्जी डिलीवरी मैसेज और कांग्रेस के प्रदर्शन सामने आए।

Black Marketing of Domestic Gas in Noida and Cylinders Selling for Up to 5000
नोएडा में एलपीजी संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी शहर में चारों तरफ फैला है। कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कनेक्शन नहीं है लेकिन उन्हें सिलिंडर मिल जा रहा। हालांकि उन्हें तय कीमत से ज्यादा पांच हजार रुपये तक देने पड़ रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कनेक्शन होने के बावजूद किल्लत के कारण ब्लैक में गैस सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। ये बातें बुधवार को अमर उजाला टीम की पतड़ताल में सामने आई। 

Trending Videos


गैस चूल्हा मरम्मत की एक दुकान पर सिलिंडर लेने के लिए लोग खड़े मिले। जानकारी करने पर पता चला कि साढ़े चार हजार रुपये में एक एलपीजी सिलिंडर बेचा जा रहा है। मूलरूप से गोंडा के रहने वाले अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अतिरिक्त दाम में सिलिंडर लेने के लिए दो दिन पहले विक्रेता से संपर्क किया था। दो दिन बाद सिलिंडर दिए जाने की बात बोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परचून की दुकान पर कुछ लोग गैस सिलिंडर के लिए बातचीत करते देखे। एक व्यक्ति ने बताया कि पांच हजार रुपये देने के बाद एक सिलिंडर मिला है। सुबह रुपये देने पर शाम तक सिलिंडर दिया जा रहा था। तत्काल सिलिंडर प्राप्त करने के लिए 500 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। सेक्टर 62 स्थित मार्केट में भी स्थिति कुछ ऐसी ही मिली। दाम तो समान ही थे लेकिन सिलिंडर में गैस भरी जार रही थी।

Black Marketing of Domestic Gas in Noida and Cylinders Selling for Up to 5000
सिलेंडर लेने के दौरान तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

प्रवासी होने के कारण हो रही परेशानी
सेक्टर-62 में रहने वाले शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि वह सेक्टर-63 स्थित कंपनी में काम करते हैं। मूलरूप से लखनऊ निवासी शिवम किराये के कमरे में अपने साथी के साथ रहते हैं। खाना बनाने के लिए किसी तरह सिलिंडर खरीदा है लेकिन कनेक्शन न होने के कारण भरवाने के लिए कालाबाजारी का शिकार होना पड़ रहा है। अतिरिक्त रुपये देकर सिलिंडर लेने के कारण तनख्वाह का कुछ भाग इसी में लग गया।

Black Marketing of Domestic Gas in Noida and Cylinders Selling for Up to 5000
सिलेंडर लेने के दौरान तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

एजेंसियों पर हंगामा रोकने के लिए तैनात रहा पुलिस बल
एलपीजी गैस सिलिंडर लेने के लिए बुधवार को भी गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर तड़के ही लोग कतार में लगे रहे। सेक्टर 54 गोदाम, सेक्टर 22, 23 गैस गोदाम, सर्फाबाद गोदाम, सेक्टर 73 गोदाम, बहलोलपुर एजेंसी, निठारी एजेंसी पर लोगों की लाइनें लगीं रहीं, हालांकि जब सिलिंडर नहीं मिला तो सेक्टर-54 में हल्की सी नोकझोंक भी हो गई। हालांकि मौके पर तैनात पुलिस बल ने लोगों को शांत कराकर स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया। 

Black Marketing of Domestic Gas in Noida and Cylinders Selling for Up to 5000
एलपीजी गैस की बुकिंग में आई तेजी - फोटो : ANI

सिलिंडर पहुंचा नहीं और आ गया डिलीवरी का मैसेज
रबूपुरा में घरेलू गैस सिलिंडर के लिए फिलहाल मारामारी जारी है। बुधवार को भी एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें दिखीं। वहीं लोगों ने शिकायत की है कि घर सिलिंडर पहुंचे बिना ही मोबाइल नंबर पर डिलीवरी का मैसेज आ रहा है। रबूपुरा की गैस एजेंसी में लाइन में खड़े लोगों ने बताया कि गैस बुक किए एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन सिलिंडर अब तक नहीं पहुंचा। रामबाबू ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले बुकिंग की थी। बुधवार को उनके रजिस्टर्ड नंबर पर मैसेज आया कि सिलिंडर मंगलवार को ही डिलीवर हो चुका है।

Black Marketing of Domestic Gas in Noida and Cylinders Selling for Up to 5000
एलपीजी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर बुधवार को सवाल खड़े किए। उन्होंने क कि किल्लत के कारण प्रवासी घर जाने को मजबूर हैं। कामगार वर्ग और रोज कमाने-खाने वाले वर्ग को ज्यादा परेशानी हो रही है। सिलिंडर की कमी और लगातार बढ़ती महंगाई ने उनके साम रोजमर्रा की जिंदगी चलाना मुश्किल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed