सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgds

Noida News: बेसबॉल बैट से पिटाई के मामले में आरोपी को नहीं मिली राहत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
fgds
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के बाहर हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी फिरोज को अदालत से राहत नहीं मिली है। अदालत ने आरोपी की तीसरी जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, चोटों की प्रकृति और आरोपों को देखते हुए कहा कि इस स्तर पर अभियुक्त को जमानत पर रिहा करने के पर्याप्त आधार नहीं हैं।
मामला थाना बिसरख का है। जहां 14 फरवरी की रात करीब एक बजे आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के बाहर विवाद हुआ था। वादी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथियों वेदान्त, श्वेता और निशा के साथ डिनर के लिए सोसाइटी से बाहर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़ी एक कार को हटाने के लिए हॉर्न बजाने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कार सवार अनिश और शाहरुख ने इस बात पर आपत्ति जताई और बाद में पीड़ितों का पीछा करते हुए उन्हें सोसायटी के बाहर रोक लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने एक अन्य साथी फिरोज को भी मौके पर बुला लिया। वादी के अनुसार, आरोपियों के हाथों में बेसबॉल बैट और अन्य हथियार थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से आए थे। आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया जिससे वेदान्त को सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को जमानत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed