{"_id":"6a79d94bfbdfe762a900c835","slug":"fgsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4596671-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घरेलू सहायिका की मौत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, हैंगिंग से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घरेलू सहायिका की मौत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, हैंगिंग से गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घरेलू सहायिका की मौत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई
- हैंगिंग से गई जान- शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-51 में घरेलू सहायिका रेशमा (18) की मौत के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई। रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकने यानी हैंगिंग बताया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस अब मामले में अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
शनिवार को सेक्टर-51 निवासी कारोबारी तरुण बत्रा के घर एक कमरे में रेशमा का शव फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना के बाद रेशमा की मां की ओर से कारोबारी के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एसीपी तृतीय राकेश प्रताप सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह और लगाए गए आरोपों की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। पुुलिस के मुताबिक, घटना के बाद रेशमा के परिजन शव को रविवार शाम बिहार के कटिहार स्थित सिरकोल गांव ले गए थे। सोमवार को वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।