Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Work on the greenfield expressway to be expedited; Noida Airport to be connected to the Ganga Expressway.
{"_id":"6a79dd2e6162ef564d0a9dc9","slug":"video-work-on-the-greenfield-expressway-to-be-expedited-noida-airport-to-be-connected-to-the-ganga-expressway-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम होगा तेज, गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम होगा तेज, गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:46 PM IST
यमुना एक्सप्रेस-वे को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले 74.5 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के काम मेंं अब तेजी आएगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब इसके निर्माण के काम को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। योगी सरकार से इसे मंजूरी मिलने के साथ ही अनुपूरक बजट में इसके लिए अलग से 250 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा भी की गई है।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 8586 करोड़ रुपये की लागत से यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जाएगा। जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से जोड़ेगा। इससे जेवर में बनाए गए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी। यह लिंक एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर के सियाना के 44.3 किलोमीटर से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेस-वे के सेक्टर 21 (फिल्म सिटी के पास) 24.8 किलोमीटर पर आकर जुड़ेगा। 74.5 किलोमीटर के इस क्षेत्र में लगभग 20 किलोमीटर का हिस्सा यमुना विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में आ रहा है।
आर्थिक कॉरिडोर बनेगा एक्सप्रेस-वे
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से पश्चिमी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के बड़े भूभाग को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक तेज और सुगम सड़क संपर्क मिलेगा। इससे दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले यात्रियों एवं व्यावसायिक यातायात के लिए भी जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच के बेहतर विकल्प विकसित होंगे। यह एक्सप्रेसवे नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देश और दुनिया से जोड़ने वाला आर्थिक कॉरिडोर साबित होगा।
बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर के 56 गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे
यमुना और गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के कुल 56 गांवों से होकर गुजरेगा। इसमें बुलंदशहर के 48 और गौतमबुद्धनगर के 8 गांव शामिल हैं। यह लिंक एक्सप्रेस-वे यमुना सिटी के मेहंदीपुर बांगर, भाईपुर ब्रह्नान, रबूपुरा, भुन्नातगा, म्याना, फाजिलपुर, कल्लूपुरा व जेवर क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।