{"_id":"6a798c1e9b8e631a860aa845","slug":"video-shamli-kanwariyas-carry-tree-branches-and-wear-ghost-masks-in-unique-kanwar-yatra-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: शरीर पर टहनियां, चेहरे पर भूत का मुखौटा,अनोखे रूप में कांवड़ लेकर निकली मंगलौरा की टोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: शरीर पर टहनियां, चेहरे पर भूत का मुखौटा,अनोखे रूप में कांवड़ लेकर निकली मंगलौरा की टोली
शामली जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को मंगलौरा गांव की शिवभक्तों की टोली अपने अनोखे रूप के कारण आकर्षण का केंद्र बनी रही। रविंद्र, नवीन समेत करीब 20 शिवभक्त शरीर पर पेड़ की टहनियां बांधकर और चेहरे पर भूत के मुखौटे लगाकर कांवड़ लेकर निकले।
शिवभक्तों के इस अनोखे रूप को देखकर कांवड़ मार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
शिवभक्तों ने बताया कि भगवान शिव में उनकी गहरी आस्था है। इसी भक्ति और श्रद्धा को अलग अंदाज में व्यक्त करने के लिए उन्होंने इस बार अनोखे रूप में कांवड़ यात्रा करने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि भगवान शिव की भक्ति में अलग रूप धारण करना उनके लिए श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।