{"_id":"6a798c39a6edaf9cae08545b","slug":"video-meerut-nagar-panchayat-sets-up-service-camp-for-kanwariyas-chairperson-sudha-khatik-inaugurates-it-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: शिवभक्तों की सेवा के लिए नगर पंचायत ने लगाया शिविर, चेयरपर्सन सुधा खटीक ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शिवभक्तों की सेवा के लिए नगर पंचायत ने लगाया शिविर, चेयरपर्सन सुधा खटीक ने किया उद्घाटन
हस्तिनापुर में सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर पहुंचने वाले शिवभक्तों की सेवा और सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से शिविर लगाया गया है। सोमवार को चेयरपर्सन सुधा खटीक ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर जनकल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
चेयरपर्सन ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का पावन अवसर है। कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त लंबी दूरी तय करते हैं, ऐसे में उनकी सेवा करना पुण्य का कार्य है। नगर पंचायत की ओर से शिविर में कांवड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी है। यहां पहुंचने वाले शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। शिविर में श्रद्धालुओं के ठहरने, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाएगा।
इस दौरान नगर पंचायत के सभासद, कर्मचारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान शिव के जयकारों से शिविर परिसर भक्तिमय नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।