{"_id":"6a798f7b4d6df6893b07946d","slug":"video-yapa-ma-utatara-sa-thakashhanae-ka-ora-shafata-haaa-manasana-ina-jal-ma-bhara-brasha-ka-catavana-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी में उत्तर से दक्षिण की ओर शिफ्ट हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में उत्तर से दक्षिण की ओर शिफ्ट हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बुंदेलखंड के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी तट पर बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर पहुंच गया है। इसके प्रभाव से मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसक गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अधिक देखने को मिलेगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत सीमित रहने के आसार हैं। मौसम तंत्र के आगे बढ़ने के साथ अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मानसून और कमजोर पड़ सकता है।
इस दौरान अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा तक सीमित रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ में 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। मुरादाबाद में अधिकतम तामपान 36.2 और बस्ती में 36 डिग्री दर्ज किया गया।
शहर में लोगों को इन दिनों उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कभी तेज धूप तो कभी हल्के बादलों की लुकाछिपी के चलते लोग परेशान हैं। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, सोमवार को राजधानी में बूंदाबांदी की संभावना है, इसके साथ ही बादलों की आवाजाही के चलते तेज धूप से राहत मिलेगी। हालांकि उमस बढ़ने का अनुमान है, ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है, सूती कपड़े पहनें और पानी पीते रहें। तापमान में भी 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।