{"_id":"6a79e188b297f88fbc0709c8","slug":"video-video-nprma-gata-para-vathamatarama-ka-150-varashha-ka-jashana-aaiitabpa-javana-na-thashabhakata-gata-sa-bthha-sama-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रूमी गेट पर वंदेमातरम के 150 वर्ष का जश्न, आईटीबीपी जवानों ने देशभक्ति गीतों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रूमी गेट पर वंदेमातरम के 150 वर्ष का जश्न, आईटीबीपी जवानों ने देशभक्ति गीतों से बांधा समां
वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लखनऊ के ऐतिहासिक रूमी गेट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईटीबीपी के जवानों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। जवानों ने गीतों के साथ बांसुरी की मधुर धुन भी प्रस्तुत की, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान रूमी गेट परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति पर लोगों ने तालियां बजाकर जवानों का उत्साह बढ़ाया। बांसुरी की धुन और देशभक्ति गीतों ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया।
वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा। ऐतिहासिक रूमी गेट पर जवानों की प्रस्तुति देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।