{"_id":"6a79cb62e3977caad60d8748","slug":"video-video-savanavatata-shakashhaka-ka-ghara-sa-nakatha-javara-cara-karana-val-tha-aarapa-garafatara-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से नकदी-जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से नकदी-जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जानकीविहार निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामनरेश शुक्ला के घर महज 19 मिनट में करीब 82 लाख रुपये की चोरी करने वाले दो बदमाशों को जानकीपुरम पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बाराबंकी के धधरा निवासी मोहम्मद शोएब और जमुआ निवासी रवि रावत को सोमवार को जानकीपुरम विस्तार स्थित सीडीआरआई के पास से दबोचा गया। उनके पास से करीब चार लाख रुपये नकद और 10 से 12 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद हुए। वारदात के बाद एक आरोपी ने चोरी की रकम से बुलेट खरीदी थी।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक 29 जुलाई की रात रामनरेश शुक्ला के बंद मकान में दो बाइक सवार बदमाश घुसे थे। चोरों ने महज 19 मिनट में नकदी और लाखों के जेवर समेट लिए और बाइक से फरार हो गए। पांच अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीन टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।