{"_id":"6a79ceaeed344e928005e719","slug":"video-video-ral-parashasana-ka-pakashhapataparanae-jaca-khatama-karana-ka-maga-carabga-satashana-para-kalya-na-kaya-paratharashana-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रेल प्रशासन की पक्षपातपूर्ण जांच खत्म करने की मांग, चारबाग स्टेशन पर कुलियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रेल प्रशासन की पक्षपातपूर्ण जांच खत्म करने की मांग, चारबाग स्टेशन पर कुलियों ने किया प्रदर्शन
राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश के खिलाफ चल रही जांच को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कुलियों ने इसे समाप्त करने की मांग की। चारबाग रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र हुए कुलियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई और राम सुरेश को आरोपों से मुक्त करने की मांग उठाई।
राम सुरेश ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। उन्होंने राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नाम पर धन उगाही और कोरोना काल में कुलियों से 50 लाख रुपये प्राप्त करने समेत अन्य आरोपों का दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ खंडन किया। उन्होंने बैंक खाते का विवरण भी प्रस्तुत करने का दावा किया।
राम सुरेश का आरोप है कि जांच अधिकारी मूल आरोपों से असंबंधित सवाल पूछ रहे हैं, जो निष्पक्ष जांच की भावना के विपरीत है। उन्होंने उत्तर रेलवे चारबाग स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित को रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।