{"_id":"6a797fd732160db7c80b96fe","slug":"video-firing-at-midnight-in-jalandhars-buta-pind-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के बूटा पिंड में आधी रात फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के बूटा पिंड इलाके में पुरानी रंजिश के चलते देर रात करीब 3 बजे एक घर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने बदमाशों पर गोलियां चलाने और तेजधार हथियारों से घर पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। हमले के दौरान गली में खड़ी दो कारों के शीशे भी टूट गए। पुलिस को मौके से दो खोल बरामद हुए हैं।
पीड़ित रेखा के अनुसार, वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक पर उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बदमाशों ने तेजधार हथियारों से घर की खिड़की तोड़ने के बाद दरवाजे पर भी हमला किया। डर के कारण रेखा बच्चों को लेकर घर की छत पर चली गई।
रेखा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान बचाव पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर चलाए जाने की भी बात सामने आई है, जिसके चलते गली में खड़ी कारों के शीशे टूटे।
थाना-6 की प्रभारी राजवंत कौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो खोल बरामद किए गए। वहीं एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।