{"_id":"6a7980a1aa3afd888707e1fc","slug":"punjab-weather-yellow-alert-for-heavy-rain-in-3-districts-today-weather-to-change-again-on-august-13-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: आज 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 13 अगस्त को फिर बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: आज 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 13 अगस्त को फिर बदलेगा मौसम
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 10 Aug 2026 01:11 PM IST
Link Copied
मौसम विभाग ने आज पंजाब में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश से राहत रहेगी। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। 13 अगस्त को मौसम फिर करवट लेगा और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा।रविवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इससे दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक 36 डिग्री तापमान रूपनगर में दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई। सबसे कम 24.5 डिग्री तापमान रूपनगर में दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।