{"_id":"6a79c441897c240b0c03b537","slug":"video-special-cleanliness-drive-launched-around-spiritual-centers-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुधामों के आसपास सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू, रोजाना शाम पांच बजे के बाद चलेगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुधामों के आसपास सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू, रोजाना शाम पांच बजे के बाद चलेगी सेवा
गुरुधामों के आसपास सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब की ओर से विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। मुख्य प्रबंधक बाबा सतनाम सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में अरदास के बाद इस सेवा की शुरुआत की गई। अरदास तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगिंदर सिंह ने की।
बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि अब रोजाना शाम पांच बजे के बाद सफाई सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से शुरू होकर गुरुद्वारा गुरु के महल भोरा साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब से होते हुए गुरुद्वारा किला आनंदगढ़ साहिब में संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि मौसम के हालात को देखते हुए सफाई सेवा के समय में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। अभियान में क्षेत्र की संगत को भी अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। गांवों से संगत को सेवा के लिए लाने के लिए रोजाना बसें भेजने की व्यवस्था भी की जाएगी।
बाबा सतनाम सिंह ने कहा कि कार सेवा का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक गुरुधामों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखना है, ताकि देश-विदेश से श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने वाली संगत को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।