{"_id":"6a79bc4feb6dd333b508c863","slug":"video-sad-stages-protest-in-bathinda-over-pharmacy-paper-leak-case-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में फार्मेसी पेपर लीक मामले को लेकर शिअद का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में फार्मेसी पेपर लीक मामले को लेकर शिअद का धरना
पंजाब में फार्मेसी के पेपर लीक मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की ओर से सोमवार को बठिंडा में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के पास सर्किट हाउस के बाहर धरना दिया गया। धरने में शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार पर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और आरोपिातें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
धरने को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के युवाओं में प्रतिभा और मेहनत की कोई कमी नहीं है। लेकिन उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाओं और आधुनिक तकनीक की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकारों को शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठोस योजनाएं बनानी चाहिए। उन्होंने नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि विद्यार्थी वर्षों तक मेहनत और लाखों रुपये खर्च कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, ऐसे में पेपर लीक होने से उनका भविष्य प्रभावित होता है। सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब में मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा, पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट, एग्रीकल्चर डेवलपमेंट अफसर और अन्य परीक्षाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस इस्तीफा नहीं देते, तब तक इस मामले को लेकर संघर्ष जारी रखा जाएगा। अकाली दल प्रधान ने कहा कि यदि आगामी समय में पंजाब में अकाली दल की सरकार बनती है तो युवाओं और विद्यार्थियों के हित में कई योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में पंजाब के युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए कानून बनाया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि उद्योगों को निवेश के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा और यदि कोई उद्योग पंजाब के 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देता है तो उसे विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने निजी स्कूलों और कालेजों में गरीब विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने और उनकी फीस सरकार की ओर से देने की योजना लागू करने की बात कही। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मेरिटोरियस स्कूल स्थापित करने तथा गरीब और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने का भी वादा किया। सुखबीर बादल ने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए कंपनियों के सहयोग से स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण के साथ प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे, जिससे उन्हें रोजगार या अपना कारोबार शुरू करने में मदद मिल सके। उन्होंने युवाओं के लिए बिना ब्याज 10 लाख रुपये तक का कर्ज देने की योजना लागू करने का भी ऐलान किया। उनके अनुसार इस कर्ज को 10 साल में लौटाने की सुविधा होगी और शुरुआती तीन वर्षों में कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से युवा अपना कारोबार, वर्कशाप, ब्यूटी पार्लर या अन्य रोजगार शुरू कर सकेंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में शिक्षा, रोजगार और खेलों के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने अकाली कार्यकर्ताओं और युवाओं से विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने तथा पेपर लीक मामले में संघर्ष जारी रखने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।