{"_id":"6a79b8946aeefa7629096f52","slug":"punjab-election-2027-political-battle-over-dera-ballan-in-doaba-aap-bjp-congress-face-to-face-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2027: दोआबा में Dera Ballan पर सियासी घमासान, AAP-BJP-कांग्रेस आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election 2027: दोआबा में Dera Ballan पर सियासी घमासान, AAP-BJP-कांग्रेस आमने-सामने
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 10 Aug 2026 05:10 PM IST
Link Copied
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सचखंड बल्लां राजनीतिक दलों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला रखे जाने के बाद आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ तेज हो गई है। यह लड़ाई केवल परियोजनाओं के श्रेय तक सीमित नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य रविदासिया समाज और व्यापक दलित मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना है। दोआबा में दलित आबादी करीब 38 फीसदी है। इन 23 सीटों में से आठ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। बाकी 15 सामान्य सीटों पर भी दलित मतदाताओं का प्रभाव चुनावी नतीजे तय करता है। डेरा बल्लां का सामाजिक नेटवर्क जालंधर और होशियारपुर के अलावा कपूरथला और नवांशहर तक फैला है। इसका राजनीतिक प्रभाव दोआबा की सभी 23 सीटों पर महसूस किया जा सकता है। आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला को अपनी उपलब्धि बता रही है। यह परियोजना पहले घोषित हुई थी, जिसे अब जमीन पर उतारा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।