{"_id":"6a79ae7cbda7b0bac70b3194","slug":"9-arrested-in-prostitution-case-in-firozpur-punjab-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा: मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा: मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार
Mon, 10 Aug 2026 04:27 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2026 04:27 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने स्पा सेंटर में रेड कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं को पकड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की।
विज्ञापन
फिरोजपुर में देह व्यापार का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर चलाए जा रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर अमित निवासी चंडीगढ़ को नामजद किया गया है, जबकि चंदन अरोड़ा उर्फ माही, हरकरण सिंह, साजन, अंजू गिरी, कशिश, नेहा श्रीवास्तव, गीता और जूली को भी गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी, फिरोजपुर शहर में अमित द्वारा स्पा सेंटर चलाया जा रहा है। आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में गैर-मर्दों और महिलाओं को ग्राहक के तौर पर बुलाकर उनसे कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां करवाई जाती थीं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर से आरोपियों को काबू किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि स्पा सेंटर संचालक कथित रूप से देह व्यापार के जरिए आर्थिक लाभ कमाता था और उसकी आय का मुख्य स्रोत यही गतिविधियां थीं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि स्पा सेंटर में यह गतिविधियां कब से चल रही थीं। मामले की जांच जारी है।