{"_id":"6a799d189b663039e90d7fff","slug":"suspicious-ied-found-at-hotel-taj-panic-among-chandigarh-police-conducts-mock-drill-ahead-of-independence-day-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल ताज में मिला संदिग्ध आईईडी: पुलिस में मचा हड़कंप, स्वतंत्रता दिवस से पहले चंडीगढ़ पुलिस की मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल ताज में मिला संदिग्ध आईईडी: पुलिस में मचा हड़कंप, स्वतंत्रता दिवस से पहले चंडीगढ़ पुलिस की मॉक ड्रिल
Mon, 10 Aug 2026 03:13 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:13 PM IST
सार
मॉक ड्रिल में ऑपरेशन सेल की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी), पीसीआर, डायल-112, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, बम डिटेक्शन स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, मोबाइल फोरेंसिक टीम, जिला क्राइम सेल, क्राइम ब्रांच और थाना सेक्टर-17 की टीम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने की माॅक डि्रल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सेक्टर-17 स्थित होटल ताज में मॉक ड्रिल की। इस दौरान होटल के बैंक्वेट हॉल के पास एक लेटर बॉक्स के नजदीक संदिग्ध आईईडी मिलने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियां सक्रिय हो गईं।
ऑपरेशन सेल की कमांडो टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर होटल में मौजूद लोगों और आगंतुकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद हिट टीम, बम डिटेक्शन स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने पूरे इलाके की सघन तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान बैंक्वेट हॉल के पास लेटर बॉक्स के नजदीक डमी आईईडी बरामद किया गया।
डमी आईईडी को पुलिस लाइन ले जाया गया
संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। बरामद डमी आईईडी को निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत सैंडबैग वाहन में रखकर पुलिस लाइन सेक्टर-26 के खुले मैदान में ले जाया गया। इसके साथ पीसीआर वाहनों की पायलट और एस्कॉर्ट टीम भी तैनात रही।
विज्ञापन
कई एजेंसियों ने एक साथ संभाला मोर्चा
मॉक ड्रिल में ऑपरेशन सेल की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी), पीसीआर, डायल-112, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, बम डिटेक्शन स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, मोबाइल फोरेंसिक टीम, जिला क्राइम सेल, क्राइम ब्रांच और थाना सेक्टर-17 की टीम ने हिस्सा लिया। इसके अलावा सेंट्रल एसडीपीओ, जीएमएसएच-16 और पुलिस अस्पताल सेक्टर-26 की एंबुलेंस सेवाएं भी अभ्यास में शामिल रहीं।
एसपी ऑपरेशन के निर्देशन में हुआ अभ्यास
मॉक ड्रिल एसपी ऑपरेशन गीतांजलि खंडेलवाल के निर्देशन और डीएसपी ऑपरेशन रणजोध सिंह की निगरानी में आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान सभी टीमों ने आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई की। होटल परिसर की अंतिम सैनिटाइजेशन जांच के बाद मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक पूरी हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य किसी वास्तविक आपात स्थिति में पुलिस और अन्य एजेंसियों की प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।